आने वाले उपचुनावों में जनादेश से विश्वासघात करने वाली भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है और माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश को फिर से खुशहाल बनाना है|
पुरे प्रदेश ने 15 महीनों की कांग्रेस सरकार में एक उम्मीद की किरण देखी थी, 15 साल की भ्रष्टाचारी, जनविरोधी और किसान विरोधी नीतियों को जनता ने नकारा और माफिया को कुचलने वाली एक दबंग सरकार को चुना..
दुर्भाग्यवश जनता के साथ सबसे बढ़ा धोका हुआ और भाजपा ने सत्ता मोह के लिए लोकतंत्र का सबसे घिनौना खेल खेला और सरकार गिराने के लिए जनता को कोरोना के लिए छोड़ दिया|
आइये हम सभी 24 सीटों पर हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मैदान में उतर जाएं और लोकतंत्र की रक्षा करें, जनता की आवाज़ बनकर उनको न्याय दिलाए|
आपकी मेहनत और सकारात्मक प्रयास से जीत हमारी ही होगी…विश्वास है हमें आप पर.. जनता पर…
आगामी उपचुनावों में अपनी सक्रीय भूमिका निभाने के लिए आप इस फॉर्म को भर कर हमें अपनी जानकारी भेंजे|
आपका सज्जन सिंह वर्मा